अवैध लॉटरी बेचने वाले के घर में पुलिस ने मारा छापा

IMG-20221122-WA0096
 पाकुड़। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर ग्राम में एक व्यक्ति के घर में छापा मारा गया जिसमें कई बंडल लॉटरी को किया जब्त। मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू भारती के निर्देश पर एएसआई किशोर कुमार टुडू ने शाहबाजपुर ग्राम में जेकारूल शेख, पिता समसुल हक, ग्राम शाहबाजपुर, थाना मुफस्सिल पाकुड़ के घर मारा छापा। पुलिस को घर घुसते देख लॉटरी माफिया पिछले रास्ते से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने कई बंडल प्रतिबंधित लॉटरी को जप्त किया, गिरफ्तारी किसी की संभव नहीं हो पाई, पुलिस ने जेकारुल शेख के उपर मुफसील थाना कांड संख्या 297/22, दिनांक 22/11/22 और धारा 420 आईपीसी एक्ट 7(03)लॉटरी बिनियम एक्ट 1998 के तहत मामला दर्ज किया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hmnc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *