आंगनबाड़ी सेविकाओं ने हेमंत सरकार का जताया आभार

Aganbari 1

दुमका। झारखंड राज अनुबंध कर्मचारी महासंघ ,झारखण्ड से सम्बद्ध संगठन झारखण्ड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ झारखण्ड प्रदेश कमिटी की बैठक   माला देवी, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में स्थान दुमका मोर्टनगा केवट पाड़ा दुमका में किया गया। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक ले रूप में सुशील कुमार पांडेय मुख्य संरक्षक ने भाग लिया। बैठक में झारखंड के अमर सपूत बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन कर श्रद्धाजंली दी गई। संघ के मुख्य संरक्षक सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने सेंटर को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से चलाएं। बच्चो के भविष्य के साथ कोई कोताही नही बरते। झारखंड सरकार ने सम्मान दिया है तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम बच्चों के प्रति समर्पित रहे। संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाए। प्रखंड जिला और राज्य सम्मेलन कर अपने अधिकारों के लिए हमे संगठित होना है जल्द केंद्र सरकार के गलत नीतियों के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे। झारखंड सरकार ने अपना वादा निभाया। केन्द्राश से 2.5 गुना ज्यादा मानदेय की वृद्धि देकर अपने चुनावी वादे को निभाया। अब बारी केंद्र सरकार की है कि वह झारखंड के राज्यांश के बराबर केन्द्राश राशि मे वृद्धि करे। प्रदेश कमिटी की बैठक में आंगनबाड़ी सेविका को बीएलओ के रूप चुनाव कार्याे से मुक्ति के लिए संघर्ष करेगा। प्रखंड, जिला और राज्य सम्मेलन के लिए तैयारी करने की शुरुआत की गई। बैठक में सीता तिग्गा प्रदेश कोषाध्यक्ष, सुजाता तिर्की, पम्पा मल्लाह, जिला सचिव दुमका , जिलाध्यक्ष देवघर, रूबी कुमारी, हीरा मुर्मू, बीजो मुर्मू, आरती देवी , सुशीला देवी, राखी देवी, सचिव जमदशेदपुर पूर्वी ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन  सहनारा खातून  जिलाध्यक्ष दुमका झारखण् राज्य आंगन बाड़ी सेविका सहायिका संघ ने दिया । 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fk90

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *