आखिर एसकेएमयू के वीसी कार्यालय में कर्मचारी ने क्यों पी लिया कीटनाशक

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्ववद्यिालय प्रशासन से परेशान होकर एक आदिवासी कर्मचारी अमर ने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जान गंवाने की कोशिश कुलपति कार्यालय में किया। पिछले 10 सालो से नौकरी और प्रमोशन जैसे मामलों को लेकर अमर को सिदो कान्हु मुर्मू विश्ववद्यिालय प्रशासन परेशान कर रहा था इसी से आक्रोश में आकर एसपी कॉलेज अनुकंपा पर कार्यरत अमर विश्वविद्यालय परिसर के कुलपति कार्यालय के पास पहुंचा और जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे आनन फानन में दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। अभी भी वह डॉक्टर की देख रेख में है पीड़ित ने कहा कि उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता श्यामल सिंह और अरबी खातून पीडित से अस्पताल में मिले और इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि विश्ववद्यिालय प्रशासन से मिलकर इसका कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित पूर्व मंत्री के परिजनों है साथ साथ विश्वविद्यालय में कई पदों पर पदाधिकारी रहे स्टेनशीला के पुत्र है। इस घटना की सूचना मिलने छात्र नेता श्यामदेव हेम्ब्रम से अस्पताल पहुंचे और पीड़ित कर्मचारी से मिले और उसके बाद उन्होंने कहा कि विश्ववद्यिालय प्रशासन यदि तुरंत कर्मचारी की मांग को पूरा नहीं करते तो तालाबंदी कर दिया जाएगा।

जानकारी दी जा रही है अनुकंपा के आधार पर अमर की नौकरी एसपी कॉलेज में है। उनकी मां विश्वविद्यालय के अधिकारी के तौर काम कर चुकी है बावजूद एक आदिवासी कर्मचारी को विश्वविद्यालय ने इस स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है वही उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा वही यह चर्चा हो रही है सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में आदिवासी एवं ओबीसी कर्मचारी एवं छात्रों के साथ कर्मचारियों एवं प्रोफेसरों के साथ भी भेदभाव होता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v6zf