सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखें
गिरिडीह। गिरिडीह समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर करने को लेकर चर्चा की गई तथा उपायुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ बुनियादी सुविधाएं पर बल दिया गया। इसके अलावा विभाग द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए दिए गए लक्ष्यों को ससमय पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर स्थानीय स्तर पर चिकित्सीय उपचार उपलब्ध कराने की प्राथमिकता पर काम करना, सभी विभाग लंबित योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण रूप से ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी कार्यों को आपसी समन्वय के साथ संपादित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के 04 कंप्यूटर ऑपरेटर को रखने पर विचार विमर्श किया गया। इसके चैताडीह अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सकों व ओपीडी वार्ड की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा चैताडीह अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर, कैंटीन की उपलब्धता, वेटिंग जोन, रैंप रिपेयर, पार्किंग स्टैंड, सदर अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के फंड से व्हाइट वाशिंग, हेल्थ वेलनेस सेंटर की वस्तुस्थिति, आयुष मेला, 15 वें वित्त आयोग व अन्य विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3mek