गुजरात के एकतानगर, केवडिया में 09 मार्च से 17 मार्च 2023 तक आयोजित सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड टीम के विभिन्न स्पर्धाओं में एकलव्य तीरंदाजी केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस)कमार दुधानी दुमका के तीन खिलाड़ियों का बालक वर्ग के इंडियन राउंड में मोहित कुमार एवं बालिका वर्ग के कंपाउंड राउंड में एलीन स्टेला होरो एवं मेघा बेसरा का चयन हुआ है। ये तीरंदाज एकलव्य तीरंदाजी केंद्र, कमार दुधानी दुमका में प्रशिक्षक बी0 एस राव तथा सुमित मिश्रा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ये तीनों ही तीरंदाज़ राष्ट्रीय तीरंदाज़ हैं। मुख्य प्रशिक्षक वी0 एस राव ने कहना है कि ये तीनो ही तीरंदाज़ बेहतरीन फॉर्म में है और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनके चयन पर खेल निर्देशक सरोजनी लकड़ा,उपनिर्देशक खेल साझा देव शंकर दास, देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी तुफन कुमार पोद्दार, झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण नंदन सिंह, सचिदानंद महथा, प्रशिक्षक बी0 एस राव, सुमित कुमार मिश्रा, मोहन साहू, देविधन टुडू, सुबोध बास्की, सुनील सोरेन, बुलबुल मरांडी,अग्नेश मुर्मू,रीता मिंज,संजीव गुप्ता आदि ने बधाई दी है।
एकलव्य तीरंदाजी केंद्र दुमका के तीन तीरंदाज़ सीनियर नेशनल टीम में
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gwca