एनएसयूआई ने किया गिरिडीह कॉलेज प्रशासन का विरोध

IMG-20221213-WA0157(1)
गिरिडीह। कांग्रेस छात्र संगठन कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज प्रशासन का विरोध प्रर्दशन किया गया। सेमेस्टर-3 एडमिशन फॉर्म में 100 रूपया लिखा गया है और कॉलेज प्रशासन के द्वारा छात्रों से 300रूपए की राशि वसुली की जा रही है जिसका कोई चलान नही दी जा रही है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार ने कहा की छात्रों के साथ एनएसयूआई हर वक़्त खड़ी है। अभय कुमार ने कांग्रेस राष्ट्रिय सचिव सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह से शिकायत भी की है उन्होंने आश्वासन दिया की इस विषय पर वाइस चांसलर से बात करके जाँच कराई जायेगी । मौके पे छात्र नेता सुजीत मंडल ने कहा की कॉलेज प्रशासन के द्वारा जो भी राशि ली जाती उसका 1-1 रूपया का जवाब छात्रों को मिलना चाहिए, मुख्य रूप से उपस्थित छोटे सरकार, आदिल विशाल, विकाश, गौरव , अमन , शिवम, अंकित आदि मौजूद थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6i59

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *