दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति के आवास का घेराव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करेगा। इसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मनोज सोरेन ने दिया है।
उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से सिदो कान्हु मुर्मू विश्ववद्यिालय में ताला लगा हुआ है लेकिन विश्वविद्यालय के कुलपति इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए अभाविप छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए कुलपति प्रो विमल प्रसाद सिंह के आवास घेरकर शीघ्र विश्वविद्यालय कार्यालय को खुलवाया जाए।
इस घेराव कार्यक्रम के लिये 24 दिसंबर यानि मंगलवार का दिन तय किया गया है।