ए.एन. कॉलेज, दुमका के शिक्षक प्रतिनिधि बने डॉ. एजाज

AN College

ए.एन. कॉलेज, दुमका में शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. एजाज अहमद ने कड़े मुकाबले में डॉ. चंद्रकांत सिंह को पराजित किया। चुनाव के दौरान डॉ. एजाज अहमद को 24 मत प्राप्त हुए, जबकि डॉ. चंद्रकांत सिंह को 8 मत मिले। एक मत रद्द कर दिया गया।

चुनाव प्रक्रिया महाविद्यालय में चुनाव प्रभारी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अजय सिन्हा और सह चुनाव प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह की देखरेख में हुई। इसके अलावा, विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक डॉ. राजीव रंजन सिन्हा (ओएसडी लीगल) भी उपस्थित रहे। चुनाव वीडियोग्राफी और स्टील फोटोग्राफी के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

चुनाव के बाद डॉ. चंद्रकांत सिंह ने डॉ. एजाज अहमद को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे शिक्षक हित में निष्पक्ष रूप से कार्य करेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. एजाज अहमद ने कहा कि वे महाविद्यालय और शिक्षकों के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस तरह ए.एन. कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/g9qm