कृषि मंडियों के सुधार पर कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बैठक

Deppka pandy

रांची: झारखंड की कृषि मंडियों को सुव्यवस्थित और सशक्त बनाने के मुद्दे पर कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन निदेशालय, हटिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के प्रमुख चैंबर ऑफ कॉमर्स और बाजार समितियों के व्यापारियों और कृषक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मंत्री ने राज्य की मंडियों में व्याप्त समस्याओं पर व्यापारियों से जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि सरकार बिना परामर्श के कोई शुल्क लागू नहीं करेगी। उन्होंने बाजार समितियों के पुनर्गठन और व्यापारियों व कृषकों के समन्वय से मंडियों के विकास पर जोर दिया।

बैठक में व्यापारियों ने बाजार समिति में सड़क, पानी, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई और सुझाव दिया कि दुकानों के मरम्मतीकरण के लिए लीज पर मालिकाना हक दिया जाए। 

कोल्ड स्टोरेज और ओपन वेयरहाउस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। कृषि मंत्री ने सभी सुझावों पर विचार करने और समस्या समाधान के लिए ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।


The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7lfn