कृषि मंत्री ने दो करोड़ 93 लाख की लागत से बनने वाले दो श्रृंखलाबद्ध चेक डैम निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

IMG-20221212-WA0029
इसमें से जरमुंडी के डूमरथर व रतनपुर में एक-एक श्रृंखलाबद्ध चेकडैम का होगा निर्माण

डूमरथर व रतनपुर में कुल 250 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी

इसमें से खरीफ सीजन में 180 हेक्टेयर भूमि एवं रबी सीजन में 70 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी

बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुदूर ग्रामीण इलाके डूमरथर व रतनपुर गांव के समीप स्थित नदी में सोमवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा श्रृंखलाबद्ध चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कृषि मंत्री व अन्य ने नारियल फोड़कर एवं धूप अगरबत्ती दिखा कर श्रृंखलाबद्ध चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग के द्वारा जरमुंडी में कुल दो करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो श्रृंखलाबद्ध चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कहा कि दो श्रृंखलाबद्ध चेकडैम के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे खरीफ एवं रबी फसल की खेती करने में किसानों को आसानी होगी एवं किसानों की वर्षा पर निर्भरता कम होगी। कहा कि इन चेक डैम के निर्माण से किसानों के जीवन में हरित क्रांति आएगी। कहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक में हर व्यक्ति के विकास एवं प्रत्येक के जीवन में खुशहाली लाना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। क्षेत्र का विकास एवं क्षेत्र में समृद्धि लाना ही उनकी एकमात्र प्राथमिकता है। कहा कि डूमरथर जोरिया पर एक करोड़ 46 लाख 69 हजार 400 रुपये एवं रतनपुर में एक करोड़ 47 लाख, 18 हजार 500 रुपये सहित कुल दो करोड़ 93 लाख, 87 हजार 900 रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। इससे चेक डैम के आसपास के कुल 250 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें से खरीफ सीजन में 180 हेक्टेयर भूमि एवं रबी सीजन में 70 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव ने कहा कि कृषि मंत्री क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं एवं उनके द्वारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सरजमीं पर लाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है। इस मौके पर पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव, सौरव यादव, अरुण प्रकाश, महामंत्री प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष विजय यादव, मुकेश यादव, पप्पू दर्वे, प्रदेश डेलीगेट मेंबर सह जिप प्रतिनिधि अनुज कुमार कुशवाहा, रमेश, लालू यादव, पंकज, मुकेश, रोहित, अमिक मांझी, बाबई सोरेन सहित कांग्रेस, झामुमो और राजद के नेता कार्यकर्ता, टीम बादल के सदस्य एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

 समुचित विकास व सर्वजन को सुविधा मुहैया कराने का प्रयास: बादल

 जरमुंडी प्रखंड के डुमरथर गांव में गाजे-बाजे के साथ किसानों व स्थानीय लोगों ने कृषि मंत्री का भव्य स्वागत किया। गांव के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार गांव के समुचित विकास व सर्वजन को सुविधा मुहैया उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ चली है। क्षेत्र के किसानों के सर्वांगीन विकास को लेकर वे कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार लोगों की समस्याओं का आकलन कर उनका समाधान करने में जुटी हुई है। उन्होंने सरकार के विकास योजनाओं की जानकारी व उससे होने वाले लाभ के बावत कहा कि सूखे की मार झेल रहे किसानों की चिंता करते हुए हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली झारखंड सरकार सूबे के सूखाग्रस्त घोषित 22 जिलों के किसान को 35 सौ रूपये प्रति किसान देगी। डूमरथर में इस वीयर का निर्माण यहां के किसानों की एक चिर प्रतीक्षित मांग थी। इस वीयर के र्निर्माण से हजारों किसान लाभान्वित होंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4lx9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *