पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड आपूर्ति विभाग की ध्वस्त वितरण व्यवस्था एवं अनियमितता का शिकायत थमने का नाम ही नही ले रहा है। आए दिन कोई ना कोई गांव से शिकायत सामने आ रही है, इसके बाद भी प्रशासन की नींद नही टूट रही है। प्रखंड अंतर्गत पातपहाड़ी गांव के जनवितरण दुकानदार बुदीनाथ टुडू द्वारा लाभुकों के बीच चार माह का अनाज वितरण नही किए जाने से नाराज पातपहाड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को तालवा चौक पहुंच कर पाकुड़िया से महेशपुर जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ को गरीब 7 घंटे जाम कर दिया। जाम स्थल पर पहुंचे जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास एवं पाकुड़िया प्रशासन द्वारा कार्यवाही करने की आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने कई घंटों के बाद जाम हटा लिया।