गरडी से सरडीहा तक भाया दर्शनिया टीकर बायपास रोड के निर्माण का कार्य प्रगति पर
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के हथनंगा गांव में शनिवार को जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। हथनंगा गांव में ग्रामीणों के द्वारा सड़क के किनारे अतिक्रमण किए जाने से सड़क निर्माण कार्य करा रही कार्यकारी एजेंसी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकारी एजेंसी के द्वारा कार्य कराने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए अंचलाधिकारी से इस संदर्भ में आग्रह किया गया। जिसके पश्चात यह अभियान चलाया गया। बता दें कि गरडी से सरडीहा तक भाया दर्शनिया टीकर बायपास सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना है। इस सड़क के निर्माण कार्य में हथनंगा गांव में अतिक्रमण के कारण कार्यकारी एजेंसी को आने वाली परेशानी को देखते हुए शनिवार को जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में हथनंगा गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने मुख्य सड़क के अलावा सड़क के किनारे बनने वाले नाली सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया एवं अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बाईपास सड़क के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इसके निर्माण में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हथनंगा मुख्य मार्ग काफी सकरा हो गया था, ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण किये जाने की वजह से काफी सकरा हो गया था। उन्होंने इस मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटवाया एवं सड़क निर्माण कार्यकारी एजेंसी को अतिक्रमण मुक्त मार्ग उपलब्ध कराया। इस मौके पर अंचल अमीन अंचल, कर्मचारी, जरमुंडी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दयानंद साह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/06se