गिरिडीह। गिरिडीह कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में आईसीयू सेवा का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित कर किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रधान जज वीणा मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बतौर गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, डॉक्टर प्रणव शर्मा एमडी डी. एकेडमी, डॉक्टर राजा अमरनाथ एमडी सिपाका, डॉक्टर नीरज मंगला क्षेत्रीय नैदानिक समन्वयक सिपाका मंचासिन थे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को बुके देकर और अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह का आयोजन नवजीवन नर्सिंग होम की एमडी स्वाती बगेडिया व अभिषेक बगेडिया द्वारा किया गया। समारोह को सफल बनाने में नवजीवन नर्सिंग होम परिवार का सराहनीय योगदान रहा। सिपाका के साथ साझेदारी में नवजीवन नर्सिंग होम भी गिरिडीह में अपने लोगों को मानकीकृत आईसीयू देखभाल सेवाएं प्रदान करने वाला पहला अस्पताल बन गया है। गम्भीर रूप से बीमार या घायल रोगियों के लिए आपातकालीन देखभाल प्रदान करने वाले निकटतम स्थान रांची या कोलकाता है जो गिरिडीह से क्रमशः साढ़े चार घण्टे और साढ़े छः घण्टे दूर है। कई बार गम्भीर रूप से घायल या बीमार रोगियों को हायर सेंटर तक पहुंचाने के क्रम में रास्ते में दम तोड देते हैं अब वैसे रोगियों को बचाना संभव होगा। आज के इस समारोह में गिरिडीह के कई नामीगीरामी डॉक्टर और चर्चित चेहरे मौजूद थे। समारोह के पश्चात सबों ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया।
नवजीवन नर्सिंग होम की एमडी स्वाती बगेडिया ने कहा कि झारखंड राज्य में अपनी उपस्थिति का और विस्तार करते हुए प्रमुख अखिल भारतीय ग्रामीण आईसीयू देखभाल प्रदाता सिपाका ने अब अपनी प्रतिष्ठित आईसीयू परियोजना नवजीवन नर्सिंग होम गिरिडीह में शुरु की है जो झारखंड के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है। सिपाका ने आपातकालीन और आईसीयू सेवाओं को संचालित करने के लिए गिरिडीह में नवजीवन नर्सिंग होम के साथ सहयोग किया है। स्वर्गीय डॉक्टर दीपक बगेडिया द्वारा 1992में स्थपित नवजीवन नर्सिंग होम मल्टी स्पेशलिस्टी अस्पताल है जो स्वास्थ्य सेवाओं की श्रृंखला प्रदान करता है और गिरिडीह के अग्रणी अस्पतालों में से एक है। हमने ग्रामीण अस्पतालों में विश्वस्तरीय आईसीयू सेवाएं प्रदान करने में सिपाका का ट्रेक रिकॉर्ड देखा है और हम सिपाका जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले ग्रामीण आईसीयू देखभाल प्रदाता के रुप में मान्यता दी गई है के साथ साझेदारी करके खुश हैं जो दिन प्रतिदिन के आईसीयू संचालन का प्रबन्धन करती है।
गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि यह साझेदारी नवजीवन नर्सिंग होम को गिरिडीह और उसके आस पास रहने वाली डेढलख से अधिक आबादी को चेन्नई मानक क्रिटिकल केयर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएगी।
नवजीवन नर्सिंग होम बोर्ड सदस्य अभिषेक बगेडिया ने कहा कि कई आघात के मामले हैं जो इतने जटिल है कि हम उन्हे त्रितीयक देखभाल के लिए टियर वन या टियर टू शहरों में रेफर करते हैं। मुझे आशा है कि हम अब उस चुनौती का समाधान कर सकते हैं और गिरिडीह के डॉक्टरों को विश्वास और आश्वासन दे सकते हैं ताकि वे अपनी विशेषता के गम्भीर मामलों का ईलाज कर सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ixou