जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन पर की गई चर्चा

IMG-20221201-WA0005

सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को सफल रूप प्रदान करें : उपायुक्त

पाकुड़।  समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त वरुण रंजन ने की। बैठक में पिछली बैठक में उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने निर्देशों के अनुपालन की जानकारी उपायुक्त के समक्ष रखी। कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने का उपायुक्त ने निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा, कृषि, आपूर्ति, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा आदि विभाग से संबंधित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा पी.पी.टी प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यरत योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें उन्होंने मुख्य रूप से कृषि, शिक्षा, समाज कल्याण, आधारभूत संरचना, कौशल विकास व विकास के मानकों पर विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दिशा में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। साथ ही उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने का निदेश दिया गया तथा आ रही समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के आवश्यक निदेश दिए गए। सामाजिक सुरक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं के लक्ष्य के विरूद्ध किए गये कार्यों की भी उपायुक्त ने बिंदुवार समीक्षा किया।समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को विभाग अन्तर्गत संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करते हुए योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सहायक निदेशक को सिविल सर्जन के साथ समन्वय स्थापित कर यूडीआईडी कार्ड का जो फार्म लंबित है उसे इस माह तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।शिक्षा विभाग के समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों का शत प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराया जाए। बैठक के दौरान आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। ग्रीन कार्ड व अन्य कार्यों के लिये आपसी समन्वय के साथ त्वरित निष्पादन करने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत 89 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की जा चुकी है, पूर्ण लक्ष्य प्राप्ति के लिए उचित कार्य किये जा रहे हैं। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास, श्रम विभाग, सहकारिता, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग आदि की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत सभी योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारना संबंधित पदाधिकारियों का कर्तव्य है, किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा। बैठक में बिरसा अंबेडकर आवास योजना की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लंबित आवासों को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि जिला में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपूर्ति, कृषि व शिक्षा के क्षेत्र में विकासशील कार्य किये जाएं। इसमें सभी पदाधिकारी अपने स्तर से गुणवत्तापूर्ण कार्य करना सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉक्टर मंटु कुमार टेकरीवाल, अपर समाहर्ता मंजु रानी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0yp9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *