झारखंड में जातिगत जनगणना की मांग कर रहा है पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा

OBC

दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना के द्वारा शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र महतो ने बारिश और खेती का दिन होने के बावजूद कार्यक्रम स्थल इनडोर स्टेडियम पहुंचे हजारों समर्थकों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन की धार गांव-गांव तक पहुंच चुका है कार्यक्रम में उत्पन्न व्यवधान पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे व्यवधान से पिछड़ो के आंदोलन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आगामी 14 नवंबर को गांधी मैदान दुमका में विशाल जनसभा का आयोजन कर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए पूरे मैदान को अपने समर्थकों से भरकर पिछड़ा वर्ग के आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा।

उन्होंने अपने  राजनीतिक एजेंडे की घोषणा किया जिसमें

1. जातिगत जनगणना करा कर पिछड़ी जातियों को आबादी के अनुरुप आरक्षण लागू  किया जाए।

2. मण्डल कमीशन के सभी सिफारिशों को अक्षरशः लागू किया जाय।

3. न्यायाधिशों की नियुक्ति में कोलेजियम सिस्टम को समाप्त किया जाए। 

4. 1932 के खतियान को आधार मान कर

स्थानीय नियोजन नीति लागू किया जाए।

5.  60ः40 की नियोजन निति को अविलंब रद्द कर ही नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाए।

6. फूट डालो राज करो की नीति पर आधारित रोहिणी आयोग की अनुशंसा रद्द किया जाए। 

7. राज्य स्तर पर पिछड़े वर्ग के छात्र – छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था किया जाय।

8. वी०पी० मण्डल और सावित्री बाई फूले के नाम पर सभी प्रखंडों में छात्र छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय विद्यालय खोला जाए। 

9. पंचायत को ईकाई मानकर अनुसूचित क्षेत्रों का निर्धारण कराते हुए सभी एकल पदों का आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। ताकि पिछड़ी जातियों को भी मुखिया प्रमुख एवं जिला परिषद में अध्यक्ष बनने का मौका मिले।

नगर निगम एवं नगर परिषद चुनाव के लिए कोर्ट के द्वारा निर्देशित ट्रिपल टेस्ट करने के लिए सरकार को आयोग के गठन के लिए पिछले जाति से जज नहीं मिलने पर खेद प्रकट  करते हुए कहां की जब तक कॉलेजियम सिस्टम समाप्त कर न्यायिक बोर्ड का गठन कर जजों की नियुक्ति किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा बिल्कुल सामाजिक संगठन है इसमें किसी भी राजनीतिक दल के हस्तक्षेप को कालांतर में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष असीम मंडल, महासम्मेलन के संयोजक सह जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, उपाध्यक्ष जयकांत जायसवाल, प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र यादव, बुद्दिजीवी मंच के अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे, जिला के प्रधान महासचिव जयकांत जायसवाल, अजित मांझी, रमेश साह, पवित्र मंडल सहित मोर्चा के कई लोग मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jf45

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *