बेंगाबाद। पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को झारखंड राज्य जल सहिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय बेंगाबाद में एक दिवसीय प्रदर्शन किया। जल सहिया ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। जल सहिया जिलाध्यक्ष दिव्या देवी ने कहा कि जल सहिया को मात्र 1000 रुपये मानदेय मिल रहा है। यह काफी कम है। वह भी पिछले एक साल से भुगतान नहीं किया गया है। इससे जल सहिया आर्थिक संकट से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व हेमंत सोरेन ने सरकार बनने पर जल सहिया के मानदेय बढ़ाने का वादा किया था। जब तक जलसहिया की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक जलसहिया संघ आंदोलन करने को मजबूर होता रहेगा। सरकार लंबित मांग पूरी करने की पहल करे। जल सहिया मंत्री सरिता देवी ने कहा कि लंबित मांग के समर्थन में गांव से लेकर राज्य स्तर तक प्रदर्शन किया जायेगा। समय सीमा के अंदर मांग के समर्थन में शासन- प्रशासन ने सकारात्मक पहल नहीं किया तो आंदोलन गांव से शुरू होकर राज्य मुख्यालय में और उग्र होगा।
क्या है इनकी मांग
जल सहिया का मासिक पारिश्रमिक राशि 1000 से बढ़ाकर 18000 रुपए करने, गांव स्तर पर जल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों में ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने, जल सहिया के लंबित मानदेय को जल्द भुगतान करने, एक वर्ष में दो यूनिफार्म देने, जल सहिया को दैनिक न्यूनतम मजदूरी राशि के भुगतान की गारंटी देने, 500000 का जीवन बीमा देने, जलसहिया को कार्य अधिकार से वंचित करने की साजिश की जांच कराने, तमाम निर्मित योजनाओं का प्रमाण पत्र जल सहिया के माध्यम से उपायुक्त की देखरेख में संकलित कराने की मांग की गई। ।
धरना प्रदर्शन में यह लोग शामिल थे
जिलाध्यक्ष दिव्या देवी जिला मंत्री सरिता देवी जिला कोषाध्यक्ष सितारा परवीन प्रखंड कोषाध्यक्ष बंदनी देवी सुनीता देवी नीतू यादव संतोष मंडल शमा परवीन शकुंतला देवी गीता देवी शांति मरांडी मालदा चांदनी पूनम देवी नगीना देवी मीना देवी काजल शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में जलसहिया मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/54n2