दुमका, 20 जुलाई 2024: झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर, “वादा निभाओ – स्थायी करो” सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत दुमका जिला मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री बसंत कुमार टुडू के नेतृत्व में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल और धरना प्रदर्शन का तीसरा दिन भी जारी रहा।
मनरेगा कर्मियों ने एक स्वर में वर्तमान सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखण्ड सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की है। मनरेगा कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुबंध कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन, ग्रेड पे और स्थायीकरण का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद इन वादों को पूरा नहीं किया गया।
सभी मनरेगा कर्मियों में सरकार के इस उदासीन रवैये पर गहरा रोष है। वर्तमान महँगाई के दौर में अल्प मानदेय पर कार्य करने को विवश मनरेगा कर्मियों ने 22 जुलाई 2024 से पूरे झारखण्ड में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इससे राज्यभर के 3,50,000 मजदूर रोजगार से वंचित हो सकते हैं और मनरेगा की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
सांकेतिक हड़ताल के तीसरे दिन धरना कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रवि प्रकाश, संजीव प्रसाद, संदीप कुमार, कन्हैयालाल झा, प्रमंडलीय अध्यक्ष जयदेव मुर्मू और अन्य नेताओं ने सरकार पर सौतेलापन का व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि मनरेगा कर्मियों को 6% प्रशासनिक मद से बाहर निकाला जाए, उन्हें स्थायीकरण, वेतनमान, ग्रेड पे और वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए।
इस धरना कार्यक्रम में सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव प्रसाद, रवि प्रकाश, प्रभावती संगीता सोरेन, नीतू टुडू, सहायक अभियंता मो. आकतर, गुंजन राज, विकास कुमार, अनंत कुमार भंडारी, कनीय अभियंता राजेश मरांडी, सुदर्शन मुर्मू, रवि शंकर सोनेलाल मंडल, कंप्यूटर सहायक नंदन कुमार, शिवानंद सिंह, रोजगार सेवक साबिहा साहिन, रसिक सोरेन, गोविंद मांझी, शिवचरण सोरेन, जवाहर, उज्ज्वल गुप्ता, विकास झा, जगबंधु मंडल, अखिलेश दास, काजल औझा, राजकुमार, रविन्द्र कुमार, राजेश कुमार, नंदेश्वर दास, रामकुमार ठाकुर, रंजीत मंडल, ज्योति निर्मला टुडू, जोवानती टुडू, नित्यानंद पंडित, स्टेनशीला बेसरा, दुलाल मंडल, समीर मंडल, देवेंद्र यादव, जावेश हेम्ब्रम, सनातन हांसदा, सीतल कुमार, उदय मरांडी, मनोज कुमार टुडू, राजकुमार साह, राजकुमार दास, सौरभ कुमार, बिनोद हांसदा, लाल बिहारी मुर्मू, संतोष कुमार, अनिल कुमार, संगीता सोरेन, उत्तम कुमार, देवेन हांसदा, मंगल मुर्मू और अन्य सैकड़ों की संख्या में मनरेगा कर्मी शामिल थे।