देवघर। झारखण्ड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ झारखण्ड जिला इकाई देवघर की महत्वपूर्ण बैठक सर्राफ हाई स्कूल मैदान में रविवार को रूबी कुमारी की अध्यक्षता में हुई।इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में सुशील कुमार पांडेय प्रधान संरक्षक ने भाग लिया।आज की बैठक झारखण्ड के मुख्यमंत्री का खतियानी जोहार यात्रा के अवसर पर देवघर आगमन के दिन सहयोग के लिए संघ को मिले आमंत्रण पर चर्चा हुई।मौके पर संघ के महासचिव राखी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,मंत्री समाज कल्याण जोबा मांझी ,सुदिव्य कुमार सोनु,विधायक गिरिडीह,दीपिका पाण्डेय सिंह, विधायक महगमा और सुशील कुमार पांडेय के अथक प्रयास से आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान मिला है।इस लिए हम सभी सरकार के आभारी हैं और मुख्यमंत्री के इस देवघर यात्रा को नैतिक सर्मथन कर स्वागत करेंगे।इस क्रम में संघ मुख्यमंत्री के देवघर में विश्राम अवधि में एक प्रतिनिधिमंडल मण्डल मुलाकात कर उनको संघ की ज्वलंत समस्याओं ,आंगनबाड़ी केंद्रों का मजबूतीकरण ,सेविकाओं को मतदाता पुनरीक्षण कार्य कार्य से मुक्ति ,पत्रकार बन्धुवों की हितरक्षक भविष्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बात रखी जायेगी।संघ का इस यात्रा का समर्थन पूर्णतः गैर राजनैतिक तरीके होगा।जिसने पूरे जिले सभी आंगनबाड़ी कर्मी को अपने केंद्र संचालन अवधि के बाद मुख्यमंत्री स्वागत में तैयार रहेंगे।इस बैठक में
जीवन लता सोरेन,सोमा मुखर्जी,प्रमिला यादव,शान्ति देवी,नमिता देवी,पशुतुल्य देवी,रीता मुखर्जी, पूनम सिन्हा,सिंपल मंडल,मधुलिका,मत्ता निशा देवी,ललिता देवी,शान्ति देवी,अर्चना देवी,सुलोचना दिव्या, भारती,शोभा देवी सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2qd8