डा लुईस ने नगर समिति के साथ किया बूथ सशक्तिरण बैठक

Dr louis

दुमका। भाजपा दुमका नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में नगर अध्यक्ष अमित रक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ समितियों का सत्यापन और सशक्तिकरण पर चर्चा करना था, जिसमें पूर्व मंत्री और नगर प्रभारी डॉ. लुईस मरांडी भी शामिल थीं।

बैठक के दौरान डॉ. लुईस मरांडी ने बूथ सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि चुनावी जीत की नींव मजबूत बूथ संरचना से ही रखी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त करें ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को सफलता मिल सके। 

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमित रक्षित ने बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बूथ समितियों का सत्यापन और मजबूती सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की।  बूथ समितियों के सत्यापन की योजना तैयार की गई और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर सहमति बनी। साथ ही, बूथ स्तर पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। 

इस बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता साह, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, कुणाल झा, अमर सिंह, विशाल रक्षित, आयुष यादव, मनोज रक्षित, आनंद कुमार राजू, राजीव रंजन, नरेंद्र प्रसाद साह, ओम केसरी, अखिलेश सिंह, गोपाल कुमार साह सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/67bg