डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में नि:शुल्क दाँत जांँच शिविर का आयोजन 

IMG-20221208-WA0030
देवघर। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन, देवघर में विद्यालय प्रबंधन के द्वारा बच्चों के लिए दाँत जाँच शिविर लगाया गया। प्रातः कालीन सभा में प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार सिंह, समाजसेवी पूनम प्रकाश सिंह, प्रोफेसर रामनंदन सिंह तथा आए हुए चिकित्सकों ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।दाँत जांँच करने आई टीम में डॉक्टर आकाश प्रकाश सिंह (ऑर्थोडॉन्टिक्स) , डॉक्टर मयंक राठौड़ (पेरियोडॉन्टिक्स) एवं सुमन सौरभ (ऑर्थोडॉन्टिक्स) के द्वारा दाँत निरीक्षण करके बच्चों का सही मार्गदर्शन किया गया। इस शिविर में लगभग 800 बच्चों के साथ-साथ स्कूल स्टाफ का भी दाँत जांँच किया गया। दंत चिकित्सकों ने बच्चों को नियमित रूप से दांत साफ करने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। ब्रश को ऊपर नीचे दांत के ऊपर सही तरीके से चलाना आवश्यक है अन्यथा दांत में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। सुबह शाम दोनों समय ब्रश करना आवश्यक है। खाने से पहले और खाने के बाद कुल्ला अवश्य करना चाहिए। वहीं प्रोफेसर रामनंदन सिंह ने कहा कि इस तरह के कैंप लगाने से बच्चों का बीच-बीच में उपचार होते रहता है तथा बच्चे उन बातों को भी सीखते हैं जो उन्हें पता नहीं रहता है। बच्चे नई-नई जानकारियां प्राप्त करते हैं और उनसे शिक्षा लेते हैं।
इस मौके पर उपस्थित प्राचार्य  कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में शारीरिक विकास अत्यंत जरूरी होता है। आज कल के बच्चों को जंक फूड ज्यादा खाने से केविटी का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए आज के युग में इस प्रकार के शिविर का आयोजन आवश्यक हो जाता है। जिस प्रकार हम अपने शरीर के बाकी अंगों की जा़ंँच करवाते हैं। उसी प्रकार हमारे दांँतों को भी नियमित अंतराल पर दंत चिकित्सक को दिखाना आवश्यक होता है। अतः आप सभी बच्चों को दांत सुरक्षा हेतु विभिन्न उपायों के प्रति सजग रहना आवश्यक है।उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mmiz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *