जामताड़ा। सबकी योजना सबका विकास 2022 अभियान अन्तर्गत आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर जामताड़ा में सभी प्रखंडों के प्रखण्ड संसाधन दल का तीन दिवसीय दिनांक 13 से 15 दिसंबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा ने किया।मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी प्रशिक्षु निष्ठापूर्वक एवं लगनशील होकर प्रशिक्षण को प्राप्त करें। आप लोगों को यहां के प्रशिक्षण उपरांत पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल को भी दिया जाना है ताकि संचालित योजनाओं को और भी बेहतर क्रियान्वयन के साथ सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कुल 09 योजनाओं यथा गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरित गांव, गांव में आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव, महिला एवं बाल हितैषी गांव जैसे सभी योजनाओं के चयन एवं उचित क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी प्रशिक्षण के उपरांत नियमानुसार योजनाओं का चयन का कार्य किया जायेगा। इस मौके पर प्रशिक्षकों के द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण के सभी बिंदु पर बारी बारी से जानकारी दिया गया एवं उनसे सवाल जवाब कर उन्हें संतुष्ट किया गया।
इस मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा डीपीएम राहुल सिंह, सभी प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, बीपीओ, प्रखण्ड समन्वयक, पंचायती राज बीपीएम, जेएसएलपीएस सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cmvq