दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के ओएसडी पीएचडी एसपी कॉलेज दुमका के भौतिक विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ इंद्रजीत कुमार को बनाया गया। इस सम्बन्ध में विश्विध्यालय के रजिस्ट्रार डॉ बिनय कुमार सिन्हा ने आदेश जारी कर दिया। जानकारी अनुसार डॉ. इंद्रजीत को अगले आदेश तक के लिए ओएसडी पीएचडी बनया गया है वे अपने समान्य ड्यूटी के अतिरिक्त ओएसडी पीएचडी का कार्य करेंगे। पीएचडी रेजिस्ट्रेशन समेत पीएचडी सम्बन्धित अन्य कार्य में तेजी लाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रो इन्द्रजीत को जिम्मेदारी दी है।