जामा प्रखंड के ढोढली पंचायत में शनिवार को आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चौरकट्टा मैदान में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि मुखिया राजू पुजहर और बीपीएम मिनाती सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुखिया राजू पुजहर ने अपने संबोधन में सखी मंडल की महत्ता और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सखी मंडल को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान, रुपा दत्ता ने सखी मंडल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और बताया कि संगठन की महिलाएं सामूहिक प्रयासों से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन रुपा दत्ता ने किया, जबकि संकुल अध्यक्ष रीता देवी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बीएपी रूपा दत्ता, पीआरपी मेरी जिस्टीना, जेआरपी सरोज यादव, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।