थाना प्रभारी का मानवीय चेहरा, लावारिस शव को खुद से उठाया

10 Dec 2024_Jama

जामा चौक के पास स्थित यात्री शेड के पास मंगलवार को एक विक्षिप्त उम्र 42 वर्ष की भीषण ठंढ में मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने थाना स्टाफ की मदद से शव को खुद उठाकर गाड़ी में डाला। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बीते कई महीनों से जामा चौक पर रह रहा था एवं मांगकर खाकर जीवन यापन कर रहा था। 

शायद बीती रात को भीषण ठंढ में इसकी मौत हो गयी है। पुलिस शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत तीन दिन तक शव को शीत गृह में रखा जायेगा ताकि उसकी पहचान किया जा सके

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fggg