दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के खुंटा बांध में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के आस पास नगर थाना क्षेत्र के हरणकुंडी के रहने वाले 32 वर्षीय जितेन्द्र साह उर्फ जीतू खुंटा बांध तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। लोगों ने उसे तैरते हुए देखा तो नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर परिजनों को बुलवाया। परिजनों के पुष्टि करने के बाद शव को पोस्टमार्टम करने के लिये दुमका के फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। लोगों का कहना है जितेन्द्र शराब का आदी थी। संभावना है कि वह शराब पीकर नहाने आया था इसलिए डूब गया। वही इस बात की चर्चा हो रही है तालाब के किनारे काफी गड्ढा है इसलिए लोग डूब रहे है।