दुमका, 24 सितंबर 2024: टीवीएस मोटर कंपनी ने आज दुमका में अपने बहुप्रतीक्षित स्कूटर ‘ऑल-न्यू जुपिटर 110’ को लॉन्च किया। यह स्कूटर अत्याधुनिक तकनीक, शानदार माइलेज और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है, जो इसे स्कूटर सेगमेंट में एक नई पहचान देता है।
इस नए मॉडल में 113.3 सीसी का हल्का और फ्यूचरिस्टिक इंजन दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और ईंधन दक्षता प्रदान करता है। इसके साथ ही, इसमें ‘आईगो असिस्ट’ और ‘बॉडी बैलेंस टेक 2.0’ जैसी तकनीकें भी जोड़ी गई हैं, जो राइडर को एक आरामदायक और सुरक्षित अनुभव प्रदान करती हैं।
नए जुपिटर 110 की खासियतें:
-इंजन:113.3 सीसी हल्का और फ्यूचरिस्टिक इंजन
– स्टोरेज: डुअल हेलमेट अंडर-सीट स्टोरेज
– डिजाइन: फ्रंट फ्यूल फिलिंग और विशाल फ्लोरबोर्ड स्पेस
– ब्रेकिंग: बेहतर सुरक्षा के लिए रोटोपेटल डिस्क ब्रेक
– स्मार्ट फीचर्स: TVS SmartXonnect के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
लॉन्च के मौके पर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अनिरुद्ध हलधर ने कहा कि पिछले एक दशक से जुपिटर स्कूटर पोर्टफोलियो में अग्रणी रहा है, और यह नया मॉडल ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार है। TVS का यह नया जुपिटर 110 स्कूटर अपनी श्रेणी में नई तकनीक और सुविधाओं के साथ ग्राहकों की पसंद बनने के लिए तैयार है। इस अवसर पर टीवीसी कंपनी के दुमका के डीलर संजय भालोटिया एवं राकेश भालोटिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।