दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में तीन दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है पहली घटना जामा थाना क्षेत्र की है। जामा थाना क्षेत्र के महारो में अज्ञात वाहन ने तीन मजदूरों को धकका मारा जिसमे ंदो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर है उसका इलाज चल रहा है जानकारी के अनुसार बिहार के मानपुरा के अनुराग कुमार, महेश कुमार एवं धनराज कुमार संत जेवियर्स स्कूल में मजदूरी कर रहे थे बारापलासी हटिया से सब्जी लेकर लौट रहे थे इसी दौरान वाहन ने धक्का मार दिया जिसमें महेश कुमार एवं धनराज कुमार की जान चली गई जबकि अनुराग कुमार घायल है उसका इलाज चल रहा हैं।
दूसरी घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र की है। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन लोगों को वाहन ने धकका मार दिया जिसमें दो लोगों की मौत होने की सूचना है जबकि तीसरे के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पा रही है। यह घटना नोनीहाट खसिया के पास हुई है लोगो ंने विरोध में सड़क को जाम कर दिया है।
तीसरी घटना है गोपीकांदर थाना क्षेत्र कीं एक परीक्षाथी्र परीक्षा देने दुमका से होते हुए पाकुड़ जा रही थी। इसी दौरान एक हाइवा ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे ंकार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कार सवार लोगों को आंशिक चोटें आयी है। कुल मिलाकर तीन दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक की स्थिति गंभीर है वही एक कार क्षतिग्रसत हो गया है।