दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के दिग्घी ओपी के तेलियाचक नावाडीह में एक बस 11 हजार वोल्ट की विद्युत तार की चपेट में आ जाने से पूरी बस जलकर खाक हो गयी। उसके सवार लोगों को करंट लगा।
जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को मिली हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग घटना स्थल पर जमा हो गये। दरअसल यह बस बाराती को लेने जा रही थी। शनिवार की सबेरे श्रीआमड़ा से होते हुए नावाडीह और उसके बाद तेलियाचक गांव जाती।
इस गांव से बारात लेकर हंसडीहा के बनियारा जाने वाली थी। इसी दौरान यह घटना घट गयी। जैसे ही बस नावाडीह के पास पहुंची उसमें करंट आ गया। करंट लगने के बाद बस जलने लगा। बस की लपटंे देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया वही पुलिस ने घायल हो दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्तपाल इलाज के लिये भेजा। जानकारी दी जा रही है बस का चालक फरार हो गया है। कुल तीन लोग बस में सवार थे। इस मामले में तेलियाचक के ग्रामीणों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया है।
इस मामले की जांच की जा रही है और दुमका के विद्युत विभाग के कार्यपणाली पर सवाल उठ रहा है। विद्युत विभाग से कोई काम कराना आसान नहीं है लोगों काफी गंभीर आरोप भी लगाये है। फिलहाल अभी भी खतरा टला नहीं है तार ऐसे ही लटकते रहे तो आगे भी कार्रवाई हो सकती है।