दोनों किडनी खराब जैसे बीमारी से ग्रस्त है पंकज, परिजनों के पास पैसे के अभाव से इलाज नहीं हो पा रहा है

IMG-20221201-WA0019

अब तक मैंने सभी लोगों से बहुत प्रार्थना किया परंतु किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया : पिंकी सहनी

पाकुड़। पाकुड़ के अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित निवासी बलराम साहनी के पुत्र पंकज साहनी किडनी फेल हो जाने की वजह से पूरी तरह से जीवन अस्त-व्यस्त में चल रहा है। किसी भी तरह से एक-एक दिन पंकज मुश्किल से काट रहा हैं। उनके परिजनों के पास पैसे नहीं रहने के वजह से इलाज नहीं हो पा रहा है। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कही श्री सिंह ने बताया कि वर्तमान में पंकज के ब्लड ग्रुप भी चेंज हो चुका है। ब्लड में वायरस भी फैल चुका है, पेशाब नहीं होने से वजह से पेट फूल जा रहा है। उन्होंने कहा की उनकी बहन पिंकी कुमारी बताती है कि मेरे भाई को बचाने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई भी मंत्री, सांसद, विधायक, उद्योगपति, कोल कंपनी बीजीआर एवं डीबीएल, पत्थर व्यवसायी, स्थानीय प्रशासन मुख्यमंत्री से सहयोग की अपेक्षा कर रही हूं, लेकिन अब तक कोई भी यहाँ मेरी मदद के लिए नही आया। अगर मुझे में अपने भाई की जान बचा सकू। किसी ने किडनी पीड़ित मेरे भाई की अपेक्षित सहयोग नहीं किया!! धीरे-धीरे मेरा भाई मौत के दरवाजे तक खड़े हैं कभी भी इनका प्राण जा सकती है।अब तक मैंने प्रार्थना किया परंतु मदद के लिए किसी ने हाथ नहीं बढ़ाया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि आवश्यक सहयोग प्रदान कर किडनी से पीड़ित मेरे भाई को बचाने में मदद करें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w6m6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *