धान से लदा ट्रक पलटा, ट्रक पलटने से चालक व खलासी हुआ घायल

IMG-20221211-WA0016
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य मार्ग करियोडीह आम बगान के समीप शनिवार को तेज रफ्तार से धान लदा ट्रक ने मारी पलटी, ट्रक पलटने से चालक व खलासी घायल हो गया । मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर चालक व खलासी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गई, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल खलासी गुड्डू कुमार को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर भेज दिया। चालक अनिल पासवान ने बताया बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशनगंज गांव से धान लोड कर ट्रक संख्या बीआर 11जी 7556 से लिट्टीपाड़ा के रास्ते पाकुड़ की ओर जा रहे थे कि करिओडीह गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही टेम्पो को बचाने के क्रम में ट्रक असंतुलित होकर ट्रक ट्रांसफार्म से टकराते हुए पलट गया। जिसमें खलासी गुड्डू कुमार 19 वर्ष को गंभीर चोट लगा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संतोष ने टुडू बताया की दोनों घायल प्राथमिक इलाज किया गया है, खलासी गुड्डू कुमार का बाए हाथ टूट गया था जिससे बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है और इस तरह एक बड़ा हादसा होते होते बच गया, जिस समय ट्रक पलटा था उस समय बिजली नही था, नही तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uwtj

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *