नगर आयुक्त के निर्देश पर एसबी राय रोड़ में लगाया गया विशेष टैक्स वसूली शिविर

IMG-20221203-WA0081
विशेष शिविर का दो दिन शेष, पहले दिन 38 हजार से अधिक की हुई वसुली

देवघर। देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल के निर्देश पर शनिवार को तीन दिवसीय विशेष टैक्स वसूली शिविर का शुभारंभ शहर के वार्ड नंबर 20 के एसबी राय रोड में किया गया। जिसमें कई लोगों द्वारा होल्डिंग टैक्स, वॉटर यूज़र चार्ज एवं ट्रेड लाइसेन्स का टैक्स जमा किया गया। वहीं कुछ लोगों ने अपने दुकान का नया ट्रेड लाइसेन्स के लिए आवेदन दिया। मौके परकार्य एजेंसी एसपीएस के ट्रेड ऑफ़िसर मोहित मिश्रा ने बताया की शिविर में 28 लोगों द्वारा टैक्स जमा किया गया। ट्रेड लाइसेन्स के लिए मनीष स्टोर, अमित भंडार, रूपलक्ष्मी भंडार, पारस चूल्हा घर एवं अन्य के द्वारा आवेदन दिया गया। जिससे 38815 रुपए की वसूली हुई। शिविर दो दिन और लगाया जाएगा। जिससे लोग अपना टैक्स आसानी से जमा कर सकेंगे। जिन लोगों के द्वारा अभी तक अपने व्यवसाय का ट्रेड लाइसेन्स का नवीनीकरण नहीं कराया है वो जल्द से जल्द करा लें एवं जुर्माने से बचें। इस शिविर में एसपीएस के ट्रेड ऑफ़िसर मोहित मिश्रा, सिनीयर टीम लीडर राकेश लाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर बीबेक रंजन साहा, टैक्स कलेक्टर सूरज कश्यप एवं सहायक नागेश्वर यादव मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rjv9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *