पाकुड़िया पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

IMG-20221213-WA0017

पाकुड़।  पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड़ हरदीप पी जनार्दन के निर्देशानुसार सोमवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के दुर्गापुर, रामघाटी, झरना मोड़, पाकुड़िया बाजार एवं रामघाटी गांव के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी एएसआई सिपाही राम रजक एवं जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया एवं दो पहिया वाहन सवार लोगों के वाहनों का डिक्की, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस,धुआं लाइसेंस एवं बैग को अच्छी तरह से जांच किया गया। सिद्धू कानू चौक एवं प्रखंड मुख्यालय के समीप में भी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई । इस दौरान सभी दो पहिया, चार पहिया वाहनों का डिक्की, सीट के नीचे ऊपर आदि की जांच की गई। एएसआई ने बताया कि बॉर्डर की तरफ आने जानेवाले हर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। साथी कई मनचले युवक को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का निर्देश देकर छोड़ा गया । इधर जांच अभियान से चालकों के बीच हड़कंप देखा गया। लोग जांच के डर से दूसरे ग्रामीण रास्तों से गंतब्य की ओर जाते देखे गये।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k0y2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *