नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को पार्टी कार्यालय में समारोह आयोजित कर किया सम्मानित
कांग्रेसियों ने संविधान रचयिता को परिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि
देवघर। देवघर जिला कांग्रेस कमिटी की एक विशेष बैठक-सह-सम्मान समारोह देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे निर्वतमान जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय की अगुवाई में सर्वप्रथम देश के संविधान रचयिता,महान समाज सुधारक एवं प्रथम विधि मंत्री देशरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 66वीं परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उन्हें याद किया । तत्पश्चात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश का सम्मान समारोह के तहत निवर्तमान जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी के नेताओं,पदाधिकारियों एवं प्रखंड व नगर अध्यक्षों के द्वारा माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही आगामी 13 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा तहत शाहिद आश्रम से अंबेडकर चौक देवघर तक जिला स्तरीय पदयात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। इस पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ झारखंड सरकार के आला मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भाग भी लेंगें। वहीं 16 दिसंबर को राज्य के महा गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने की भी रणनीति बनाई गई। इसके लिए जिला में एक संचालन समिति बनाई गई तथा सभी प्रखंड अध्यक्षों को 10 दिसंबर के पहले अपने-अपने प्रखंडों में बैठक करने का निर्देश दिया। जिला अध्यक्ष के द्वारा पदयात्रा एवं जोहार यात्रा में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता तथा सभी अग्रणी मोर्चा संगठन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी और इसे सफल बनाने का काम करेंगें। मौके पर निर्वतमान जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि आशा और विश्वास है कि नए अध्यक्ष पूर्ण इमानदारी एवं सच्ची निष्ठा से अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करते रहेंगें। इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाऐं दी और अपने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश ने कहा कि आम कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के नीति सिद्धांतों के तहत चलकर पार्टी संगठन का कार्य करूंगा और आने वाले समय में हम हर चुनाव में अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेंगें। पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का ख्याल रखा जाएगा।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास,मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,नागेश्वर सिंह,फैयाज केशर, रवि केसरी, जियाउल हसन, मणिकांत यादव, मकसूद आलम,केदार दास, महेंद्र यादव, रवि गुप्ता,मुजीब खान, बेनी चौबे,डॉ अनूप, बृजभूषण राम, दीपक सिंह,आदित्य सरोलिया, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राय, गुलाब यादव, संजीव चौधरी, जय शंकर शरण,प्रदीप नटराज, नरेश यादव,नेयाज अहमद, हेमंत चौधरी,गणेश दास,प्रमिला देवी, रवि वर्मा, सुभाष मंडल ,अफताब आलम,गंगाधर रजक,रामाकांत यादव, महादेव दास,बासुकी पंडित, राजा साहिल,अश्विनी, सदाशिव राणा, अजय कुमार,कमरुद्दीन अंसारी, नारायण यादव, सूरज सिंह, किशोर दुबे, रियासत अंसारी, सयूब अंसारी, हारुन अंसारी,चंदन दास, नकुल दास, पंकज दास, विकास यादव,गिरीश यादव,सफीक, झब्बू पंडित,अर्जुन राउत, गोपाल देव, बम शंकर यादव, राहुल,सागर दास, चंचल दास, सतनारायण राम आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ihhh