पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बासुकीनाथ में पूजा अर्चना किया

IMG-20221114-WA0121
बासुकीनाथ। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी दिन सोमवार को सूबे के पूर्व कृषि मंत्री सह बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने पूजा-अर्चना किया। उनके पुरोहित परमजीत झा उर्फ छोटू बाबा, बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री संजय झा, राजेश झा, उनके सहयोगी बंटी बाबा, संजय गिरी, सानू बाबा, मिथिलेश झा सहित 11 सदस्यीय पंडा-पुरोहितों के दल ने विधि-विधान पूर्वक बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना कराई। बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना के उपरांत उन्होंने माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता की पूजा अर्चना व वैदिक आरती भी की। पूजन उपरांत उन्होंने कहा कि बाबा बासुकीनाथ के प्रति उनके पूरे परिवार की असीम श्रद्धा व आस्था है। कहा कि भोलेनाथ के दरबार में असीम मानसिक शांति की अनुभूति मिलती है। इस मौके पर जरमुंडी थाना के तेज बहादुर, मुंशी कुंदन कुमार, मंदिर के सहायक प्रबंधक सुभाष राव, मंदिरकर्मी, मंदिर गार्ड एवं अन्य मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1vzn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *