गोपीकंदर। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को गोपीकांदर पहुंचे। गोपीकांदर पहुँचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके और पुष्प का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। रघुवर दास गोपीकांदर मंडल अध्यक्ष नकुल साह के पुत्र विवाह की अग्रिम बधाई देने पहुंचे थे। उन्होंने नकुल साह के पुत्र श्रवण कुमार को विवाह की अग्रिम बधाई दी और वैवाहिक जीवन सुखमय होने की कामना की। इस दौरान रघुवर दास पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार एवं अवैध खनन लूट में जेल जाने का एहसास होते ही हड़बड़ी में हेमन्त सोरेन ने 1932 और आरक्षण का विधेयक लाकर झारखंडियों को धोखा दिया है। हेमन्त अपने को जेल से बचाने के लिए ऐसे विधेयक को पारित कर रहे है जो अधर में लटक जाए। उन्होंने बताया कि उनके सरकार में किये गए भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए आरक्षण और 1932 का बिल पारित कर दिया ताकि आम जनता की उनको सहानुभूति मिलेगी लेकिन राज्य की जनता सब जानती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता की सेवा एवं वर्तमान सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। यह सरकार केवल घोषणा एवं कागज तक ही सीमित रह गई है। मौके पर लिट्टीपाड़ा विस के भाजपा प्रत्याशी रहे दानियल किस्कू, युवा कार्यकर्ता मितुल कुमार दास, नरेश मंडल, जिला महामंत्री मैनों मुर्मू, शोभा देवी, गोपाल कुमार मंडल, कैलाश मंडल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्व सीएम रघुवर ने भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को दी विवाह की बधाई
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rafj