दशरथ महतो/दुमका। दुमका के जामा थाना पुलिस ने गुरूवार को प्रतिबंधित मांस लदा ट्रक को जब्त कर लिया। दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग के महारों के पास से जामा थाना पुलिस ने 709 ट्रक को जब्त किया है। प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप मे ंपुलिस ने वाहन के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जामा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है प्रतिबंधित मांस को प्लास्टिक बिछाकर ले जाया जा रहा था। बिहार राज्य के मुंगेर जिला से पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना यह मांस ले जाया जा रहा था। वाहन खलासी नजरुल इस्लाम और चालक बच्चू गाइन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है