प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के तीन मंत्री आज गोड्डा में

गोड्डा। भारत जोड़ो यात्रा को गति देने के लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेता 12 दिसंबर को गोड्डा आ रहे हैं। जिला कांग्रेस समिति द्वारा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है।  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, महागमा विधायक दीपिका पांडेय सिंह यहां आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। गोड्डा में भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत कॉलेज मोड़ से रौतारा चौंक तक पैदल यात्रा की जाएगी। कांग्रेसी नेता रौतारा चौंक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सभा को संबोधित करेंगे । कांग्रेस के जिला सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर राकेश रोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के अलावे स्थानीय नेता भाग लेंगे। जिला कांग्रेस कमिटी ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसी, सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों से आह्वान किया है कि भारी संख्या में इस यात्रा में भाग लें और केंद्र सरकार की खराब नीतियों का विरोध करते हुए भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाएं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हरेक जिला और हर एक प्रखंड में भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा करना है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cnp5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *