प्रेमी युगल ने ट्रेन के नीचे आकर दी जान

Sariyahat Thana

झारखंड की उपराजधानी दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के हरलाटाड़़ रेलवे स्टेशन के समीप देवघर गोड्डा ट्रेन के नीचे आकर प्रेमी युगल ने जान दे दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर सरैयाहाट थाना पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। 

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गयी हैं मृतक शिवम कुमार सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोरदाहा और मृतिक रूकमणी कुमारी दिग्घी नावाडीह गांव की रहने वाली थी। 

परिजनों के अनुसार दोनों मंगलवार को शौच के लिये घर से निकले थे इस दौरान देवघर गोड्डा ट्रेन के नीचे आकर दोनों ने साथ में अपनी जान दे दी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे।

 दोनों के जान दे देने का यही कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1981