सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (स्कमुटा) ने जामताड़ा महाविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व प्राचार्य सह प्रोफेसर अजय राज खालको को उनके नई उपलब्धि पर सम्मानित किया।
प्रो. खालको का चयन रांची स्थित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक के पद पर हुआ है। इस अवसर पर शिक्षक संघ के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।