दुमका। जिला कांग्रेस कमेटी दुमका के जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी ने भूमि संरक्षण पदाधिकारी दुमका शिव कुमार पर गंभीर आरोप लगा दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश ने भूमि संरक्षण पदाधिकारी पर आरोप लगाया है कि नियमों को ताक में रखकर विगत 2 वर्षों से भूमि संरक्षण पदाधिकारी काम कर रहे हैं जिला कांग्रेस कमेटी ने इस बात को गंभीरता से लिया कि भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिव कुमार के द्वारा कराये गये जितने भी तालाब, टैंक, डीप बोरिंग और जल छाजन कार्य की जांच करायी जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिला कांग्रेस कमेटी बहुत जल्द महा घोटाला का पर्दाफाश करने के लिए एक महा धरना का आयोजन करने जा रही है। जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि जब योजना की जानकारी मांगी जाती है तो भूमि संरक्षण प्राधिकारी द्वारा कहा जाता है कि ऊपर से नीचे तक पैसा दिया जाता है इसलिए जो मन में आएगा हम करेंगे।
क्या कहते है भूमि संरक्षण पदाधिकारी
दुमका के भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिव कुमार ने बताया कि सारी योजनाएं स्थानीय जनप्रतिनिधि की अनुशंसा और उपायुक्त के देख-रेख की चल रही है। योजनाओं को पूरा करने के लिये एइ और जेइ भी देख रेख करते है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा लगाये जा रहे आरोप निराधार है। विभागीय कार्य कोई एक व्यक्ति नही करता है।
भूमि संरक्षण विभाग के योजनाओं में महाघोटाला: महेश
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fo0n