महागामा के दो होटल में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा

IMG-20221210-WA0098

छापेमारी में पकड़े गए तीन पुरुष एवं तीन महिला

होटल के गेट पर बाहर से लगा था ताला 

महागामा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक स्थित संगम होटल एवं रिलैक्स होटल में शनिवार की दोपहर प्रशासन के द्वारा छापेमारी की गई। दोनों होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर की गई छापामारी के दौरान तीन युवक एवं तीन युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। होटल में बाहर से ताला बंद था और अंदर युवक-युवती अनैतिक कार्य में व्यस्त थे।
घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर स्थित संगम और रिलैक्स होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाया जा रहा है। जिसको लेकर शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल को लेकर होटल पहुंचे। देखा गया कि होटल के बाहर ताला लगा हुआ था। इसके उपरांत दंडाधिकारी एजाज आलम को सूचना देकर बुलाया गया एवं इनकी उपस्थिति में होटल के ताला को तोड़ा गया। होटल का ताला तोड़ने के उपरांत एक होटल के कमरे में दो युवक एवं दो युवती को एवं दूसरे होटल में एक युवक एवं एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। तीनों युवक एवं तीनों युवतियों को महागामा थाना लाया गया। एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी ने कहा कि पकड़े हुए तीनों युवक बालिग हैं। जबकि तीन लड़कियों में से एक नाबालिग है। उन्होंने कहा कि होटल के मालिक फरार हैं। फिलहाल होटल में ताला लगा दिया गया है।आगे की कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल तीनों युवक एवं तीनों युवतियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक होटल मालिक का नाम महेश साह बताया जा रहा है, जो कि पहले से अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दोनों होटलों में कई वर्षों से वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r9n6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *