सीएम को बदनाम करने के लिये ग्रामीण विकास विभाग विशेष कार्य प्रमंडल का कारनामा
दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग के एक कारनामे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन को बदनाम करने का काम किया है। मुख्यमंत्री से जुड़ा मामला होने के बावजूद विभाग पांच महीने पहले उद्घाटन किये कार्य को फिर कराने के लिये टेंडर निकाला है। जिस स्मार्ट लैब का उद्घाटन के झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते 21 जुलाई 2022 को स्वयं कर चुके है। यह मामला है दुमका जिले के संत जोसेफ स्कूल गुहियाजोरी का। बीते 21 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां पहुंचकर डिजिटल लैब को उदृघाटन किया था।
क्या है पूरा मामला
दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साइंस लैब का अधिष्ठापन एवं उन्नयन कार्य का उद्घाटन कर दिया। उसके पांच महीने बाद दुमका जिले के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल अभियंता उदय कुमार सिंह के देख रेख में एक टेंडर निकाला गया है। यह टेंडर उस काम के लिये निकाला जा रहा है जिसका मुख्यमंत्री जुलाई 2022 में ंउद्घाटन कर चुके है। 10 लाख 50 हजार रूपया के लिये टेंडर निकाला गया है यानि विभाग इस राशि को घपला करने की तैयारी मे ंहै। इसके लिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नाम भी बदनाम करने से नहीं डर रहे है।
टेंडर में क्या है
ग्रामीण विकास विशेष कार्य प्रमंडल की ओर से निकाले गये इस टेंडर में 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक का समय दिया गया है इस दौरान सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कार्य की अवधि दो महीने है और कार्य का नाम है संत जोसेफ स्कूल गुहियाजोरी में स्मार्ट क्लास तथा साईंस लैब का उन्नयन कार्य। टेंडर में जो कार्य काम नाम दिया गया है वहीं नाम 1 जुलाई को संत जोसेफ स्कूल में उदृघाटन के शिलापट्ट में लगाया गया था। जिसमें सांसद शिबू सोरेन, विधायक बसंत सोरेन का नाम भी शामिल किया गया था।
कुल मिलाकर कहे तो मुख्यमंत्री के नाम पर ग्रामीण कार्य विकास विशेष प्रमंडल घपला करने की तैयारी कर रहा है इसलिए सीएम में जिस कार्य का उदृघाटन कर दिया उस काम को करवाने के लिये लिये टेंडर निकाला जा रहा है। राज्य के मुखिया को बदनाम करने वाले