बसंतराय। प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिथि शाला में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड इकाई की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गोड्डा मेला मैदान में 15 दिसंबर को खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसको लेकर प्रखंड स्तरीय जेएमएम कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही इस यात्रा को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं में मुख्यमत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साह है। जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान अहमद ने बैठक में कहा कि खतियानी जोहार यात्रा ऐतिहासिक पल होगा। सभी पंचायत अध्यक्षों को ज्यादा से ज्याद कार्यकर्ता लेकर 15 दिसंबर को गोड्डा मेला मैदान में पहुंचना है। बैठक में जेएमएम के जिला कार्यकारिणी सदस्य रुस्तम अली ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से कमर कस लें। हेमंत सोरेन की सरकार ने तीन साल में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जिसमें 1932 खतियान, पुरानी पेंशन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, फूलों झानो जैसे कई ऐतिहासिक फैसले हैं। विकास की कई योजनाएं धरातल पर लाए हैं। जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान अहमद, डॉक्टर रुस्तम अली, मोहम्मद इरफान, किंकर चौहान, फुल देवदास, कृष्णा मुर्मू, मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद नसीर, मोहम्मद शरीफ आलम, विशेषवर चौधरी, राजाराम चौधरी, नंदलाल बैठा, नकुल सिंह, मोहम्मद मुजीबुर्रहमान आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fv5r