मॉब लिंचिंग का उद्भेदन में हो रहे देरी को लेकर किया गया थाने का घेराव 

IMG-20221130-WA0084
मधुपुर। मुक्ति संघर्ष के लिए गत् 6 अक्टूबर 22 को बोकारो (झारखंड) के महुआटांड़ थाना अंतर्गत धवैया मॉब. लिंचिंगकांड का साजिश का उद्भेदन में हो रहे अप्रत्याशित देरी तथा स्थानीय मुखिया रितलाल महतो के विरुद्ध शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने से नाराज क्षेत्र वासियों ने ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इफ्तेखार महमूद के नेतृत्व में महुआटांड़ थाना का घेराव किया और थाना के समक्ष धरना पर बैठ गये। पुलिस अधिकारियों द्वारा कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार अभी तक नहीं करने से भी लोग नाराज थे। उल्लेखनीय है कि गत् 6 अक्टूबर को गांव के ही अरुण ठाकुर नामक व्यक्ति ने गांव के अंजुमन कमेटी के सदर 45 वर्षीय इमरान अंसारी को घर से बुलाकर ले गया और 25-30 लोगों ने पीट-पीटकर इमरान अंसारी की हत्या कर दिया था।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए तंजीम ए इंसाफ के नेता और झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि शेष बचे हुए अपराधियों के गिरफ्तारी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण साजिश का अविलंब उद्भेदन होना आवश्यक है। साजिश का उद्भेदन करने के लिए पुलिस को गंभीर होना होगा। श्री महमूद ने पुलिस पदाधिकारियों द्वारा गिरफ्तारी हेतु 8 दिन का जो समय लिया गया है – उस पर भरोसा कर धरना को तत्काल समाप्त करने की भी घोषणा किया। उन्होंने कहा कि हत्या की साजिश के उद्भेदन में अब और देरी होने पर पीड़ित परिवार, इमरान अंसारी का जिस स्थान पर हत्या कर दी गई है, उसी जगह पर आमरण अनशन पर बैठने को वाध्य हो जाएगी।
राजद के अरुण यादव, कांग्रेस के ऐनूल अंसारी, इंसाफ के अनवर रफी एवं खुर्शीद आलम, धवैया अंजुमन कमेटी के सचिव सिराज अंसारी, मृतक की पत्नी रहीमून निशा ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में मृतक के चाचा अफजाल अंसारी, शफीक आलम, आशिक अंसारी के अलावा इजमामूल, शुजात, मुबीन अंसारी, इजहार अंसारी, शकील अंसारी, कसीरून निशा, शाहिना खातून, समीमूलनिशा, असगर अंसारी, साबिर अंसारी, सगीर अंसारी,राजेश करमाली, राजेश मरांडी, मुकुंद साव,बीरालाल मांझी, डेगलाल महतो, धनांज्य सिंह, गेंदों केवट, चमन केवट इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/be8v

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *