युवा राजद ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

RjD

दुमका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

दुमका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि युवा राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली की अध्यक्षता में गांधी मैदान स्थित बापू की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

गांधी जी के विचारों पर वक्ताओं का संबोधन

युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली ने कहा, “गांधी जी ने कहा था कि व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित होता है। जो वह सोचता है, वही बन जाता है। उनके विचार आज भी प्रेरणादायक हैं।”

राधेश्याम यादव ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा, “अहिंसा एक दर्शन, एक सिद्धांत और एक अनुभव है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग

इस अवसर पर युवा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सोहेल, प्रखंड अध्यक्ष पिंकू ठाकुर, मोहम्मद बबलू, राकेश यादव, संजीव कुमार, रिंकू कुमार, अंजुल दा, मोहम्मद नूरुल, मोहम्मद सरफराज आलम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0tlb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *