देवघर। दान विधिपूर्वक गुणवान मनुष्य को सही समयपर देना चाहिए । माता पित्रो र्गुरौ मित्रे विनीते चोपकारिणि । दीनानाथ विशिष्टेषु दत्तं तत्सफलं भवेत् ॥ माता-पिता को, गुरु को, मित्र को, संस्कारी लोगों को, उपकार करनेवाले को और खासकर दीन-अनाथ को (या ईश्वर को) जो दिया जाता है, वह सफल होता है । इसी उद्देश्य से आज देवघर फाऊंडेशन (शैक्षणिक, सामाजिक, व सांस्कृतिक संस्था) द्वारा आज झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वस्त्र वितरण कार्यक्रम देवघर के स्थानीय पाठक धर्मशाला, बैद्यनाथ मंदिर, में गरीब व बेसहारों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में जरुरत मंद की भीड़ थी, जो आर्थिक स्थिति से संपन्न नहीं थे । मौके पर देवघर फाऊंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ ठाकुर, संयोजक राजदेव मिश्र, समन्वयक छवि पंडित, उप सचिव रूपेश मिश्र, व कोषाध्यक्ष भगवान धन मिश्र ,व संरक्षक सूरज झा उपस्थित थे। देवघर फाऊंडेशन संस्था द्वारा आने वाले ठंड के दिनों में गरीब और बेसहारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम भी करेंगे।