जरमुंडी बीडीओ ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ की बैठक
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड सभागार में गुरुवार को जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बीडीओ ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को सभी कार्डधारियों को ससमय, सही वजन के साथ अनाज उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश देते हुए अपने-अपने कार्य की रिपोर्ट मुख्यालय को देने की बात कही। इस मौके पर बीडीओ ने ससमय पर अनाज का वितरण, पेट्रोल सब्सिडी के लिए योग्य लाभुकों को आच्छादित करने की बात कही। राज्य सरकार के द्वारा प्रदत पेट्रोल सब्सिडी के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योग्य लोगों तक इसका लाभ पहुंचने, आधार सीडिंग करने, ग्रीन कार्ड का उपलब्ध अनाज ससमय वितरण करने का निर्देश दिया। सभी कार्डधारी का मोबाइल नम्बर संलग्न करने, अगर किसी कार्डधारी के पास उसका अपना मोबाइल नंबर नहीं हो तो नही हो तो उसके किसी पड़ोसी या रिश्तेदार का भी नम्बर संलग्न करने की बात कही। इस मौके पर जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आये जन वितरण प्रणाली दुकानदार मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z7gf