जाम से निजात को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश
देवघर। अवैध पार्किंग, जाम से निजात को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया है। इस कड़ी में देवघर शहर के प्रमुख मार्गों एवं गलियों में दुकानों/प्रतिष्ठानों के सामने अवैध रूप से वाहन पार्क करने एवं अतिक्रमण करने से शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्त्पन्न हो जाती है और नागरिकों को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम 2011 की कंडिका 420 एवं 423 के प्रावधानों के आलोक में निदेश दिया जाता है कि देवघर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत अपने अपने दुकान/प्रतिष्ठानों के सामने सार्वजनिक सड़क को किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से मुक्त रखेंगे एवं नियमानुसार पार्किंग की उचित व्यवस्था-इस प्रकार करेंगे, ताकि यातायात बाधित न हो।इसके अलावे जाँच के क्रम में अनुपालन न किये जाने की स्थिति पाए जाने पर आपके विरुद्ध उपरोक्त कंडिकाओं के तहत आवश्यक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।