पाकुड़। पाकुड़िया प्रखण्ड में बुधवार को संस्था लोक कल्याण सेवा केंद्र, टीडीएच एवं झारखंड यूथ नेटवर्क के सहयोग से ग्लोबल एक्शन मंथ के तहत क्लाइमेट चेंज (जलवायु परिवर्तन) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर में किया गया। जिसमें उपस्थित सभी यूथ को जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से संस्था के सेंटर हेड राजीव रंजन द्वारा बताए गए उसके बाद बच्चों को विभिन्न प्रकार के माध्यम से होने वाले जलवायु परिवर्तन के कारणों के बारे में बताया गया। जैसे कि प्लास्टिक से होने वाले नुकसान, कल कारखानों से निकले धुआं एवं कचरा से हानि, वृक्ष के कटाव से जलवायु परिवर्तन के कारण बिना मौसम बरसात जानकारी दी गई। राज्य समन्वयक लेक गार्डन विमेन एंड चिल्ड्रन डेवलपमेंट सेंटर के नवनीत कुमार के द्वारा सभी यूथों को अपने अधिकार एवं पर्यावरण सुरक्षा के बारे में बताया गया कि कैसे हम युथ पर्यावरण की रक्षा करेंगे तभी हमारी रक्षा हो पाएगी। कार्यक्रम में ग्लोबल एक्शन मंथ के तहत क्लाइमेट चेंज को लेकर सिग्नेचर कंप्लेन ( हस्ताक्षर अभियान) का कार्यक्रम कराया गया जिसका थीम है सिस्टम चेंज नोट क्लाइमेट चेंज इस कार्यक्रम में यूथ संस्था के सदस्य सुचित्रा मुर्मू, अर्पित भगत विद्यालय की शिक्षक सुनील सोरेन एवं अन्य उपस्थित हुए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d5ua