गोड्डा। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को सदर प्रखंड में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह यात्रा कौड़ी बहियार से आरंभ हुई, जो पकड़िया, सिकटीया चौक, मोतिया, डुमरिया होते हुए खटनई चौक पर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पोड़ैयाहाट के विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता प्रदीप यादव शामिल थे ।पर्यवेक्षक के रुप में महागामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन भी मौजूद थे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रवक्ता राजीव मिश्रा, कांग्रेस नेता अमरेंद्र कुमार अमर, नवल शाह, विकास सिंह, शशि यादव, निरंजन सिकदार, सोम मरांडी, शंभू यादव, बूंदी लाल मंडल, देवेंद्र मंडल, पप्पू मंडल, सुशील मोदी, ठाकुर मंडल, शंभू पंडित, मनोज यादव आदि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। कांग्रेस नेताओं के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में सहभागी बने। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री यादव ने जगह-जगह आयोजित नुक्कड़ सभाओं में कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य सभी धर्मों के लोगों को जागरूक करते हुए देश से पाखंडी लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। मौके पर पूर्व विधायक श्री रंजन ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया एवं लोगों से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने झारखंड की गठबंधन सरकार के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी आम जनों को देते हुए लोगों से कांग्रेस पार्टी का सहभागी बनने का आह्वान किया । मंच संचालन का कार्य कांग्रेस नेता अमरेंद्र कुमार अमर कर रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बैठक मोतिया में हुई, जिसमें ग्रामीणों ने विधायक प्रदीप यादव एवं कांग्रेस के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य में गद्दारों को सही सबक देने का नारा बुलंद किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6ev5